Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उपार्जन केंद्रों का चेक लिस्ट के अनुसार एसडीएम स्वयं करें भौतिक सत्यापन- कलेक्टर सागर

11 अप्रैल 2026, सागर: उपार्जन केंद्रों का चेक लिस्ट के अनुसार एसडीएम स्वयं करें भौतिक सत्यापन- कलेक्टर सागर –  उपार्जन केंद्रों का चेक लिस्ट के अनुसार एसडीएम स्वयं करें भौतिक सत्यापन एवं सभी उपार्जन केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से हो। गेहूं उपार्जन के पूर्व मॉक रन किया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति बघेल, श्री राजेश त्रिपाठी, श्री रोहित बघेल सहित जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे।

उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और किसानों की सहूलियत को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर शुद्ध पेयजल, किसानों को बैठने के लिए छायादार स्थान, प्राथमिक चिकित्सा किट, शौचालय, तकनीकी सामग्री, तौल कांटा, इंटरनेट, बारदाना जैसी समस्त मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देशित किया है कि जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करें। सत्यापन के दौरान केंद्र की क्षमता, बारदाने की उपलब्धता और तौल कांटों की शुद्धता की बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि उपार्जन की प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन होते ही परिवहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जावे। उन्होंने कहा कि बारदाने की उपलब्धता लगातार बनी रहे यह भी सुनिश्चित किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिला उपार्जन समिति के सदस्यों को अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सागर जिले में चना के लिए 27793 एवं मसूर के लिए 42063 पंजीयन किए गए हैं जिसका उपार्जन कार्य 70 केन्द्रों पर किया जा रहा है। इसी प्रकार 15 अप्रैल से 31 मई तक शुरू होने वाले गेहूं उपार्जन के लिए जिले में 77337 किसान भाइयों द्वारा उपार्जन किया गया है जो की 176 उपार्जन केन्द्रों पर अपनी फसल का विक्रय कर सकेंगे इसी प्रकार सरसों के लिए 3500 किसान भाइयों ने पंजीयन किया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture