राज्य कृषि समाचार (State News)

योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए – कलेक्टर बुरहानपुर

कृषि आदान समिति  की समीक्षा बैठक सम्पन्न

18 अप्रैल 2026, बुरहानपुर: योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए – कलेक्टर बुरहानपुर – वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस हेतु सभी अधिकारी प्राथमिकता के साथ कार्य करें एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों को सशक्त बनाने का प्रयास करें। निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कृषि आदान समीक्षा बैठक में दिए।

विदित है कि गुरुवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के मीटिंग हॉल में कृषि आदान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने उर्वरक वितरण, बीज उपलब्धता एवं ई-विकास प्रणाली की जानकारी लेते हुए समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बीज एवं उर्वरक वितरण पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही ई-विकास प्रणाली का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।

इसी  कड़ी में बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने वन, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ किसानों एवं पशुपालकों तक समय पर पहुंचाया जाए, पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की प्रक्रिया को गति दी जाए।  क्षीरधारा योजना के तहत चयनित ग्रामों को समयानुसार प्रगति परिलक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया।कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में समय पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करें तथा अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करें।  बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा, वनमंडलाधिकारी श्री विद्याभूषण सिंह सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं अन्य विभागों का अमला मौजूद रहा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements