Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सामूहिक भूली जलाशय संघर्ष समिति ने सांसद और जन सुनवाई में सौंपा ज्ञापन

13 मई 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): सामूहिक भूली जलाशय संघर्ष समिति ने सांसद और जन सुनवाई में सौंपा ज्ञापन –  ग्राम भूली में प्रस्तावित सीआईसी बैलेंसिंग रिजर्वायर जलाशय के बांध प्रभावितों ने छिंदवाड़ा के सांसद श्री विवेक बंटी साहू  के साथ ही पांढुर्ना  में कलेक्टर की जन सुनवाई में भी  किसानों को अधिकतम मुआवजा दिलाने एवं पुनर्वास स्थल अपने गांव के आसपास रखने से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा।

उल्लेखनीय है कि भूली जलाशय  बांध परियोजना से पांच पंचायतें भूयारी, भूली , धावड़ीखापा , परसोड़ी एवं मोरडोंगरी के सैकड़ों किसान प्रभावित  हो रहे हैं। सांसद को सौंपे  ज्ञापन में किसानों ने अपनी तीन सूत्री मांगों में प्रभावित भूमि का मुआवजा निर्धारित चार गुना दर से और मोरडोंगरी प्रभावित भू खंड के  शासकीय दर के आधार पर ही सामान दर से सभी को मुआवजा देने ,  विस्थापन से प्रभावित ग्रामीणों को विशेष पॅकेज का अवार्ड देने ,पुनर्वास के लिए हमारे गांवों के आसपास ही भूमि चिन्हित कर आवंटित करने तथा भूली जलाशय संघर्ष समिति के साथ तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है।  

 सामूहिक भूली जलाशय संघर्ष  समिति अध्यक्ष श्री  वृंदेश  धर्माधिकारी ने बताया कि पारदर्शिता के तहत प्रशासन की तरफ से हमें कोई जवाब नहीं मिला है कि मकान , खेत और पेड़ आदि जाएंगे तो क्या होगा। पुनर्वास को लेकर भी किसानों में आक्रोश है। विस्थापितों  के लिए  अमरावती रोड़ पर लव्हाना और कलमगांव में पुनर्वास स्थल पर विचार किया जा रहा है, जो यहाँ से 25  किमी दूर है , ऐसे में  जिन किसानों की खेती यहां बच रही है , वे वहां से आना -जाना कैसे करेंगे ? इस संबंध में कलेक्टर ने  आश्वासन दिया है कि वे एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी बातें स्पष्ट  की जाएंगी ।  जिन  प्रभावितों को  प्लॉट लेना है उनका कैसा रहेगा  और जिन्हें प्लॉट नहीं लेना है , उनको कितनी राशि दी जाएगी। इन सबके बारे में बताया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें