विदिशा जिले में चना एवं मसूर खरीदी का कार्य जारी
17 अप्रैल 2026, विदिशा: विदिशा जिले में चना एवं मसूर खरीदी का कार्य जारी – विदिशा जिले में रबी विपणन वर्ष 2026 27 अंतर्गत चना एवं मसूर खरीदी का कार्य जारी है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक ने बताया की विदिशा जिले में चना एवं मसूर खरीदी में अब तक कुल 3783.05 मीट्रिक टन खरीदी हुई है, जिसमें 1131.05 मीट्रिक टन चना एवं 2652 मैट्रिक टन मसूर खरीदी शामिल है। कुल खरीदी मात्रा के विरुद्ध किसानों को 25.20 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया है जिसमें 6.64 करोड़ रुपए की राशि चना और 18.56 करोड़ की राशि मसूर शामिल है।
उपसंचालक द्वारा बताया गया कि विदिशा जिले में चना एवं मसूर खरीदी के लिए कुल 55637 कृषकों के द्वारा पंजीयन कराया गया है, जिनमें 30403 चना और 25234 मसूर के कृषक शामिल हैं तथा 17718 कृषकों के द्वारा स्लॉट बुक कराए गए हैं जिले के 50 उपार्जन केंद्रों पर खरीदी का कार्य किया जा रहा है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

