Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट के लिंगा के किसानों की समस्या का हुआ निराकरण

27 अक्टूबर 2024, बालाघाट: बालाघाट के लिंगा के किसानों की समस्या का हुआ निराकरण – पिछले दिनों बालाघाट के लिंगा सहकारी समिति द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र में तकनीकी त्रुटि के कारण उक्त गांव के किसानों का डाटा बैहर में वन ग्राम लिंगा में इंट्री प्रदर्शित हो रही थी। हालांकि विभाग इस समस्या से पूर्व में ही अवगत था। इसके निराकरण के लिए विभाग ने  7 और 16 अक्टूबर को ही निराकरण के लिए भोपाल स्तर पर पत्राचार किया गया था। इसके बाद विभाग ने पंजीयन की स्थिति को क्लीयर कर लिया है। अब इसमें लोन की प्रविष्टि का भी निराकरण कर दिया गया है।

जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल ने बताया कि खरीदी के समय कृषकों द्वारा स्लॉट बुकिंग की जाएगी। शासन द्वारा यह व्यवस्था दी गई है कि जिले का किसान जिले की किसी भी उपार्जन केंद्र के लिए स्लॉट बुक कर सकता है। उसी के अनुरूप धान खरीदी की जाएगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com