Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर: खाद वितरण व्यवस्था को लेकर कलेक्टर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

09 जून 2026, अशोकनगर: अशोकनगर: खाद वितरण व्यवस्था को लेकर कलेक्टर की प्रेस कॉन्फ्रेंस – कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने जिले में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने किसानों को समय पर एवं सुगमता से खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा वितरण केंद्रों पर नियमित निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को ई टोकन के माध्‍यम से निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा खाद की रैक नियमित रूप से जिले को प्राप्‍त हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने एवं किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि जिले में 03 मार्कफेड गोदाम,36 समितियों,01 एमपी एग्रो,55 निजी संस्थाओं द्वारा खाद का विक्रय किया जा रहा है।खाद के प्रतिदिन टोकन बुक किये जा रहे हैं। 01 अप्रैल से 04 जून तक 57434 कृषक पंजीकृत हुए हैं। जिनमें से 19281 कृषकों को 13265 मेट्रिक टन का वितरण किया गया है। गत वर्ष खरीफ 2025 में 69734 मेट्रिक टन उर्वरकों का वितरण 05 जून तक किया गया था। खरीफ वर्ष 2026 हेतु 78100 मेट्रिक टन की मांग रहेगी। वर्तमान में उपलब्ध खाद भण्‍डारण एवं शेष उर्वरकों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में जैविक खेती एवं जैविक खाद के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विश्‍व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते  हुए कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य किए जाएं। वर्षा ऋतु के जल को रोकने के लिए छोटी-छोटी संरचनाओं का निर्माण ग्राम पंचायत स्‍तर पर कराया जा रहा है। साथ ही शासकीय संस्थाओं के भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से वर्षा के पानी का 10 करोड़ जल संचयन कराया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम अशोकनगर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी, उप संचालक कृषि श्री अमित भदौरिया,उप संचालक जनसंपर्क एसएम सिद्दीकी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें