राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री 13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त अंतरित करेंगे

14 मार्च 2026, हरदा: प्रधानमंत्री 13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त अंतरित करेंगे – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त अंतरित करेंगे। इस अवसर जिले में ‘पीएम किसान दिवस’ मनाया जाएगा।  जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अशोक डेहरिया को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा तहसील एवं ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। हितग्राही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में वीडियो काफ्रेंस लिंक https://pmindiawebcast.nic.in का उपयोग करके सीधे जुड़ सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements