Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का वितरण आज

इंदौर जिले के 80 हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित

25 फ़रवरी 2025, इंदौर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का वितरण आज – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त का वितरण 24 फरवरी को किया जायेगा। इस राशि का अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली रूप से बिहार के भागलपुर जिले से करेंगे। इससे इंदौर जिले के 680 ग्रामों के 80 हजार 452 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर 24 फरवरी को इंदौर का जिला स्तरीय कार्यक्रम दोपहर सवा दो बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष क्रमांक-210 में होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को वर्ष में कुल 6 हजार रुपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त का वितरण 24 फरवरी को किया जाएगा। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु हितग्राही किसानों की जमीन लिंक, आधार एवं बैंक खाता डीबीटी हेतु इनेवल एवं ई-केवायसी होना जरूरी है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाभ देने के लिए उक्त कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें।

हितग्राही किसानों की भूमि की जानकारी लिंक करना प्रत्येक हितग्राही के साथ भूमि की जानकारी को लिंक किया जाना है। यह कार्यवाही पटवारियों द्वारा सारा पोर्टल के माध्यम से पूर्ण की जा सकती है अथवा संबंधित तहसीलदार द्वारा और अपात्रता की जानकारी पीएम किसान पोर्टल पर अद्यतन की जा सकती है। आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग हितग्राही को संबंधित बैंक शाखा में जाकर आधार एवं बैंक खाता डीबीटी हेतु एनेबल करना अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ आधार इनेबल्ड खाता खोलकर कार्यवाही पूर्ण की जा सकती है। हितग्राही किसानों की ई-केवायसी सीएससी केंद्र/पीएम किसान पोर्टल/पीएम किसान ऐप के माध्यम से हितग्राहियों द्वारा कार्यवाही पूर्ण की जाना है। ई-केवायसी की कार्यवाही हितग्राहियों द्वारा सीएससी केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक के माध्यम से एवं पीएम किसान पोर्टल/पीएम किसान ऐप के माध्यम से आधार नंबर के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से पूर्ण की जा सकती है। उक्त के साथ ही पीएम किसान एप पर फेस रिकॉग्निशन के माध्यम से भी ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com