Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रभारी कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

28 दिसंबर 2025, सिवनी: प्रभारी कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण – प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल राठौर द्वारा जिले के बरघाट, धारना एवं बेहरई स्थित धान उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पंजीकृत किसानों से अब तक हुई धान की आवक की जानकारी प्राप्त की।  मौके पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों द्वारा उपार्जन प्रक्रिया, तौल, नमी जांच को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई गई, जिस पर प्रभारी कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया।  

प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने अपने समक्ष धान की तौल प्रक्रिया एवं नमी की जांच का अवलोकन किया तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही धान उपार्जन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  उपार्जित धान के शीघ्र उठाव को लेकर प्रभारी कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को परिवहन हेतु अतिरिक्त वाहन लगाने के निर्देश दिए, ताकि केंद्रों पर धान का अनावश्यक भंडारण न हो और उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile