Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उज्जैन में पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या 28 हजार के पार

20 फ़रवरी 2025, उज्जैन: उज्जैन में पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या 28 हजार के पार – उज्जैन जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों द्वारा पंजीयन कराया जा रहा है। हालांकि इसके लिए अभी भी समय है अर्थात किसान अपना पंजीयन 31 मार्च तक करा सकते है लेकिन अभी तक पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या 28 हजार से अधिक पहुंच गई है।

रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन के संबंध में जारी निर्देशानुसार जिले में किसानों के पंजीयन हेतु 146 पंजीयन केन्द्र स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये जिले में आगामी 31 मार्च तक स्थापित 146 पंजीयन केन्द्रों पर किसानों का पंजीयन किया जायेगा। जिला आपूर्ति नियंत्रक   शालु वर्मा ने जानकारी दी की आज दिनांक तक 28837 किसानों का जिले में पंजीयन किया जा चुका है।  विगत वर्ष के पंजीकृत किसानों एवं इच्छुक सभी किसानों को नए सिरे से समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीयन करवाना आवश्यक होगा। जिले में निर्धारित 146 समिति के पंजीयन केन्द्रों पर किसान निःशुल्क पंजीयन करा सकेंगे। किसान निर्धारित पंजीयन केन्द्र के अलावा अनुमति प्राप्त एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे पर भी सशुल्क 50 रुपये प्रति पंजीयन देकर अपना पंजीयन करा सकेंगे। जिले के संबंधित एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे के संचालक ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना आवेदन तक कर सकते है प्राप्त आवेदनों का जिला आपूर्ति नियंत्रक द्वारा परीक्षण कर अनुमति प्रदान की जावेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com