Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अधिसूचित फसलें राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर दर्ज़

17 दिसंबर 2025, भिंड: अधिसूचित फसलें राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर दर्ज़ – उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने जिले के सभी किसानों  से  कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 की बीमा इकाईवार, तहसीलवार एवं जिलावार अधिसूचित की जाने वाली फसलों का राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर भारत सरकार द्वारा डिजिटाइज किया जा चुका है।

योजना अंतर्गत बैंकों द्वारा कृषकों का प्रीमियम नामे कर बीमांकन करने की अंतिम तिथि दिनांक 31 दिसंबर 2025 है। ऋणी कृषकों का बीमा संबंधित बैंकों द्वारा स्वतः ही हो जाता है। अऋणी कृषक सीएससी केन्द्रों तथा पंचायत स्तर पर पदस्थ व्हीएलई के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। रबी मौसम की फसलों की प्रीमियम दर फसलवार बीमित राशि की 1.5 प्रतिशत निर्धारित है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile