राज्य कृषि समाचार (State News)

दीपावली के त्यौहार के लिए उज्जैन शहर के बाजार सज गए बाजारों से खरीदी होने का भी सिलसिला जारी  

24 अक्टूबर 2024, उज्जैन: दीपावली के त्यौहार के लिए उज्जैन शहर के बाजार सज गए बाजारों से खरीदी होने का भी सिलसिला जारी –  दीपावली के त्यौहार के लिए उज्जैन शहर के बाजार सज गए है। दुकानों के साथ ही जहां घरों में लोगों ने रंग रोगन कर लिया है तो वहीं अब बाजारों से खरीदी होने का भी सिलसिला जारी है। लोग नए वाहनों की बुकिंग भी करा रहे है और इन वाहनों को धनतेरस के अलावा पुष्य नक्षत्र के दिन घर ले जाने के लिए बुकिंग कराने वाले लोग उत्साहित है।

ज्योतिषियों का कहना है कि पुष्य नक्षत्र या धनतेरस के दिन कोई भी खरीदारी शुभ होती है और यही कारण है कि  जो लोग दो या चौपहिया वाहन लेना चाहते है वे अभी से बुकिंग करा रहे है और शुभ अवसर पर घर लेकर आएंगे। इधर शहर के बाजारों में जहां सजावटी सामग्री की बिक्री हो रही है तो वहीं मिट्टी के दीपक, रूई बाती इत्यादि की भी खरीदी होने का सिलसिला जारी हो गया है। घरों में पारंपरिक मिठाईयां भी बनाई जाएगी, इसके चलते महिलाओं द्वारा कच्ची खाद्य सामग्री की खरीदी दुकानों से कर रही है।  इधर वाहनों के शोरूम संचालकों ने बताया कि   दीपावली पर सर्वाधिक वाहनों की बुकिंग है। 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र और 29 अक्टूबर को धनतेरस पर सर्वाधिक वाहनों की बुकिंग शोरूमों पर हुई है। कई मॉडल में लंबी वेटिंग है, तो कई मॉडल में पसंद के कलर नहीं मिल पा रहे हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकारों का कहना है कि गत वर्ष की अपेक्षा इस बार दीपावली पर 15 से 20 प्रतिशत वाहनों की बिक्री में उछाल रहेगा। पुष्य नक्षत्र के विशेष संयोग के कारण लोग इस दिन अधिक वाहनों की बुकिंग करवा रहे हैं। धनतेरस की तरह पुष्य नक्षत्र पर सर्वाधिक वाहनों की बिक्री होगी।

इस योग में खरीदी और नई शुरुआत करना शुभ

24 अक्टूबर, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को होने वाले पुष्य नक्षत्र को गुरु पुष्य  कहते हैं। इस योग में खरीदी और नई शुरुआत करना शुभ माना जाता है। हर साल दीपावली से करीब 7 दिन पहले पुष्य नक्षत्र आता है। इसी दिन से दिवाली की खरीदारी भी शुरू हो जाती है। नया काम या बिजनेस भी शुरू किया जाता है। 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सूर्योदय के साथ शुरू होगा और पूरे दिन रहेगा। इस दिन महालक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग भी बन रहे हैं। एक दिन में इतने शुभ योग होने से खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए महामुहूर्त बन गया है। ज्योतिषियों का गणित कहता है कि खरीदारी का ऐसा मुहूर्त पिछले 752 सालों में नहीं बना।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement