राज्य कृषि समाचार (State News)

आजीविका मिशन से महिला किसान अमृता की चमकी किस्मत, अब खेती से होती है लाखों की कमाई  

04 दिसंबर 2025, भोपाल: आजीविका मिशन से महिला किसान अमृता की चमकी किस्मत, अब खेती से होती है लाखों की कमाई – मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज विकासखंड के ग्राम टिगरिया की निवासी अमृता कुमरे पहले आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। एक किसान परिवार में विवाह के बाद उनका जीवन मुश्किलों भरा था। उनकी वार्षिक आय लगभग 50 हजार रुपए ही थी, जिसमें घर की मूलभूत आवश्यकताओं की भी पूरी पूर्ति नहीं हो पाती थी। इसी दौरान अमृता कुमरे ने गाँव की कुछ महिलाओं को हर महीने बैठकों में भाग लेते देखा। बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि यह महिला एसआरएलएम (आजीविका मिशन) के नेतृत्व में स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं।

स्व-सहायता समूह और प्रशिक्षण से सशक्तिकरण

अमृता कुमरे ने स्वयं भी महिलाओं के साथ मिलकर महिला शक्ति स्व-सहायता समूह बनाया और प्रति सप्ताह 25 रुपये की बचत शुरू की। समूह के माध्यम से पहले छोटे खर्च उठाए जाने लगे, लेकिन आय बढ़ाने का असली अवसर तब मिला जब उन्होंने एसआरएलएम के प्रशिक्षण से जैविक खेती और पोषण वाटिका की जानकारी प्राप्त की। इस प्रशिक्षण से अमृता ने नई कृषि तकनीकें अपनाईं और लागत घटाकर उत्पादन बढ़ाया।

सब्जी और फूलों की खेती से आर्थिक उन्नति

आज अमृता कुमरे सब्जी और फूलों की खेती कर रही हैं और सालाना डेढ़ लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है, बल्कि वे अपने गाँव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई हैं। उनका कहना है कि स्व-सहायता समूह और एसआरएलएम की मदद ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया I

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement