Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि के क्षेत्र में मौसम एप की शुरुआत एक नई क्रांति – उप संचालक छिंदवाड़ा

14 जून 2024, छिंदवाड़ा: कृषि के क्षेत्र में मौसम एप की शुरुआत एक नई क्रांति – उप संचालक छिंदवाड़ा – उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मौसम एप  किसानों को सटीक और समय पर मौसम की जानकारी प्रदान करेगा, जिससे वे अपने कृषि कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे। इस मौसम एप का मुख्य उद्देश्य किसानों को मौसम की अनिश्चितताओं से बचाना और उनकी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह एप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर मौसम पूर्वानुमान, तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवाओं की गति की जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा यह एप किसानों की फसल के प्रकार, बोआई के समय और कीट नियंत्रण के उपायों के बारे में भी मार्गदर्शन करेगा।

श्री सिंह ने  बताया कि मौसम एप मौसम के विस्तृत पूर्वानुमान को दैनिक, साप्ताहिक और मासिक आधार पर प्रदान करता है। जिससे किसान फसल के महत्वपूर्ण चरणों में सही निर्णय ले सके। विभिन्न फसलों के लिए मौसम के अनुसार उपयुक्त सुझाव दिए जाते हैं, जिससे उत्पादन में सुधार होता है और नुकसान कम होता है। एप संभावित मौसम जोखिमों जैसे तूफान, भारी बारिश या सूखे के बारे में अलर्ट भेजता है, जिससे किसान समय पर तैयार हो सकें। सहायक संसाधन के रूप में किसानों के लिए वीडियोज, लेख और विशेषज्ञों की सलाह भी उपलब्ध है, जिससे वे नवीनतम कृषि तकनीकों और उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

यह एप किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इससे किसानों की उत्पादकता में वृध्दि होगी और उनके मुनाफे में भी सुधार होगा। सरकार और कृषि विभाग इस एप के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर मुफ्त में उपलब्ध है। किसान इसे गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप किसानों की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। यह मौसम एप कृषि के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)