Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री अन्न की जननी भारत भूमि

मसूरी में हुआ राष्ट्रीय मिलेट सम्मेलन

17 अप्रैल 2023, मसूरी । श्री अन्न की जननी भारत भूमि – मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि श्री अन्न (मिलेट) की जननी भारत भूमि है। आज इसका उत्पादन संसार के 131 देशों में हो रहा है। श्री पटेल उत्तराखण्ड के मसूरी में मिलेट्स पोटेंशियल एंड अपार्चुनिटी विषय पर हो रहे राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। सेमिनार का शुभारंभ उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में देवभूमि उत्तराखण्ड की सरकार ने भी महत्वपूर्ण कार्य करते हुए श्री अन्न संबंधी राष्ट्रीय सेमिनार किया है। ऋषि-मुनियों की भूमि की सर्वाधिक आय कृषि पर ही निर्भर रही है। आज भी भारत कृषि प्रधान देश है। किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इस रीढ़ को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश में राज्य मिलेट मिशन बनाया गया है। इसके जरिये कोदो-कुटकी, सांबा, रागी, ज्वार-बाजरा जैसे श्री अन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। उत्पादित फसल की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मॉर्केटिंग के लिये भी आवश्यक प्रबंध किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश की आँगनबाडिय़ों में सप्ताह में एक दिन पोषण आहार के रूप में श्री अन्न परोसा जायेगा। श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये गो-पालन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही बोर्ड का गठन भी किया  गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें