Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संयुक्त संचालक कृषि ने धार में कृषि विभाग कार्यालय एवं कृषि प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

12 सितंबर 2026, इंदौर: संयुक्त संचालक कृषि ने धार में कृषि विभाग कार्यालय एवं कृषि प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण – मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत  संयुक्त संचालक कृषि , इंदौर संभाग  श्री जितेंद्र सिंह द्वारा  धार जिले में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं परियोजना संचालक आत्मा समिति कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों से विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके बाद शासकीय कृषि प्रक्षेत्र फार्म का भ्रमण कर सोयाबीन, तुअर सहित विभिन्न फसलों की स्थिति का अवलोकन किया गया। प्रक्षेत्र अधीक्षक को फसलों के बेहतर प्रबंधन के संबंध में आवश्यक तकनीकी सलाह दी गई। धार जिले के विकासखंड तिरला के ग्राम सलकनपुर में प्रगतिशील कृषक श्री तेजराम जाट के फार्म पर आत्मा परियोजना के माध्यम से राष्ट्रीय प्राकृतिक मिशन अंतर्गत स्थापित बायो रिसोर्स सेंटर का अवलोकन किया गया। यहां विभिन्न प्राकृतिक उत्पादों, जैसे जीवामृत एवं घन जीवामृत आदि के उपयोग के संबंध में उपस्थित कृषकों से चर्चा की गई। कृषकों द्वारा मुख्य फसल के साथ फसल विविधीकरण अपनाते हुए लहसुन, प्याज, आलू एवं अन्य सब्जीवर्गीय फसलों की खेती कर अच्छा लाभ अर्जित किया जा रहा है। इस पहल की जानकारी भी ली गई।

इसी क्रम में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, सलकनपुर का निरीक्षण किया गया। समिति प्रबंधक श्री मनीष ठाकुर से उर्वरक के अग्रिम उठाव की समीक्षा की गई। टॉप-20 बायर कृषक श्री लखन कामदार एवं श्री प्रकाश जाट से अधिक मात्रा में उर्वरक लेने के संबंध में तकनीकी चर्चा कर संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह दी गई। समिति में उपस्थित अन्य कृषकों को वर्तमान वर्षा की स्थिति को देखते हुए आगामी रबी मौसम में कम सिंचाई वाली फसलों चना, मसूर, सरसों, अलसी, कुसुम एवं चिया सीड्स की खेती अपनाने के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

भ्रमण के दौरान कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के प्राचार्य श्री एस.एस. चौहान, उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, परियोजना संचालक आत्मा श्री के.एस. झणिया, अनुविभागीय अधिकारी श्री बसंत खडवाये, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ए.के. सत्यार्थी सहित बीटीएम, एटीएम एवं एईओ उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture