Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से बढ़ रही किसानों की आय

कृषक आशीष गुर्जर ने हासिल की बेहतर पैदावार

05 जुलाई 2025, नर्मदापुरम: प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से बढ़ रही किसानों की आय – कृषि क्षेत्र में जल प्रबंधन और सिंचाई की आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इसी कड़ी में नर्मदापुरम जिले की बनखेड़ी तहसील के ग्राम आमगांव के प्रगतिशील कृषक श्री आशीष कुमार गुर्जर ने अपने खेत में ड्रिप  इरिगेशन  तकनीक अपनाकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत मिले संसाधनों एवं तकनीकी मार्गदर्शन से श्री गुर्जर ने अपनी कृषि भूमि में ड्रिप इरीगेशन सिस्टम स्थापित किया। इस तकनीक से उन्होंने सब्जी की खेती कर बेहतरीन उत्पादन हासिल किया है। श्री गुर्जर बताते हैं कि ड्रिप इरीगेशन तकनीक के माध्यम से फसलों को जरूरत के अनुसार और नियमित रूप से जल की आपूर्ति होती है, जिससे न केवल फसल की पैदावार बढ़ती है बल्कि जल संरक्षण भी होता है। उन्होंने कहा कि इस पद्धति से खेतों में पानी का अपव्यय रुकता है और पौधों को जड़ों तक उचित नमी प्राप्त होती है। संचालन भी अत्यंत सरल और सुविधाजनक है।

किसान श्री आशीष गुर्जर ने क्षेत्र के अन्य किसानों  से अपील की है कि वे भी सब्जियों सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए ड्रिप  इरिगेशन  तकनीक का उपयोग करें। इससे जल की बचत के साथ-साथ उत्पादन में भी बढ़ोतरी संभव है और लागत भी कम आती है। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के अन्य किसान भी आत्मनिर्भर हो रहे हैं और आधुनिक तकनीकों के जरिए खेती को लाभकारी बना रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com