Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाने के लिए सरकार का ये बड़ा कदम  

23 मार्च 2026, भोपाल: यूपी को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाने के लिए सरकार का ये बड़ा कदम – उत्तर प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने ‘नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत अपनी योजनाओं की गति तेज कर दी है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य साहिवाल, गिर और थारपारकर जैसी उच्च नस्ल की स्वदेशी गायों के संवर्धन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना और दूध उत्पादन में वृद्धि करना है।

योगी सरकार ने विभिन्न स्तर के पशुपालकों के लिए तीन प्रमुख योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें भारी सब्सिडी का प्रावधान है: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना: 25 स्वदेशी पशुओं की परियोजना जिसकी लागत 62.50 लाख रुपए है और इसमें 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है।

मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना: 10 स्वदेशी पशुओं की परियोजना जिसकी लागत 23.60 लाख रुपए है और इसमें 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना: 2 स्वदेशी पशुओं की परियोजना जिसमें अधिकतम 80,000 रुपए तक 40 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बहुआयामी रणनीति अपनाई

नस्ल सुधार: वंशावली वाले सांडों के वीर्य और ‘सेक्स सॉर्टेड’ वीर्य का उपयोग करके कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि बछिया (Female calf) पैदा होने की संभावना बढ़े।

चारे की उपलब्धता: पशुओं के लिए पौष्टिक चारे की कमी को दूर करने हेतु सरकारी फार्मों से नेपियर घास की जड़ों की टहनियाँ खरीदकर किसानों और गौशालाओं से जुड़ी चरागाह भूमि पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

निःशुल्क टीकाकरण: विभिन्न संक्रामक रोगों के विरुद्ध राज्य भर में मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture