Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मई के दूसरे पखवाड़े में होगा ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026, किसानों को देश-विदेश के विशेषज्ञों से मिलेगा मार्गदर्शन  

01 अप्रैल 2026, जयपुर: मई के दूसरे पखवाड़े में होगा ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026, किसानों को देश-विदेश के विशेषज्ञों से मिलेगा मार्गदर्शन – राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसानों की खुशहाली प्रदेश की समृद्धि का मूल आधार है। नई तकनीक और परंपरागत तरीकों की पूरी जानकारी देकर न केवल फसल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कृषि निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में आगामी ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ (ग्राम) का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

श्री शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ को लेकर बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मई के द्वितीय पखवाड़े में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ के लिए आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के अधिकाधिक कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और तकनीकी जानकारों को इस आयोजन से जोड़ा जाए ताकि किसान इसका अधिक से अधिक लाभ ले सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ग्राम-2026’ के सफल क्रियान्वयन से कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक और निवेश को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही किसानों को देश-विदेश के विशेषज्ञों के अनुभव और तकनीकी जानकारी का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने गांव-गांव जन जागरण अभियान चलाकर किसानों को जागरुक करने, प्रगतिशील किसानों, पशुपालकों, डेयरी एवं मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत करने के निर्देश  दिए।   उन्होंने कहा कि कृषि पर्यवेक्षक, कृषि मित्र, ग्राम सेवा सहकारी समितियों और डेयरी समितियों सहित आयोजन से जुड़े कार्मिकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाए। साथ ही, ‘ग्राम-2026’ से संबंधित सभी विभागों की विशेष जानकारियों का संकलन करते हुए एक मार्गदर्शिका भी तैयार की जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में अधिकारियों ने ‘ग्राम-2026’ को लेकर अब तक की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही, आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने संबंधी कार्ययोजना के बारे में संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए निर्देशित किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं फिक्की के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture