जिला सहकारी बैंक रतलाम ने वर्ष 2025-26 में 712.08 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया
15 अप्रैल 2026, रतलाम: जिला सहकारी बैंक रतलाम ने वर्ष 2025-26 में 712.08 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया – कलेक्टर एवं प्रशासक जिला सहकारी बैंक श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, रतलाम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राशि 712.08 लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया जो, कि गत वर्ष 523.24 लाख रुपए की तुलना में 188.84 लाख अधिक है।
31 मार्च 2026 की स्थिति में बैंक की अमानतें 737.98 करोड़ रूपए है। बैंक द्वारा शासन की योजनांतर्गत कृषको को 0 प्रतिशत् ब्याज दर पर राशि 648.00 करोड़ रूपए का ऋण वितरण किया गया है। बैंक का एनपीए गत वर्ष की तुलना में 30.11 करोड़ रूपए से कम होकर 19.05 करोड़ रूपए ही रह गया है ,जो कि निर्धारित मापदण्ड 5 प्रतिशत से कम होकर 3.81 प्रतिशत रह गया है। इस संबंध में शासन की रिस्ट्रक्चरिंग योजना एवं कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्रीमती मिशा सिंह के उचित मार्गदर्शन से संभव हो सका है।
बैंक के महाप्रबंधक श्री कृतज्ञ गुप्ता द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025-26 में बैंक द्वारा किसानों एवं अमानतदारों के लिये मिस्ड कॉल सुविधा शुरू की गई है जिसमें वह अपने खाते के बैलेंस की इंक्वायरी कर सकते है साथ ही इन्टरनेट बैंकिंग की व्यू फैसिलिटी भी शुरू की गई है। बैंक द्वारा इस वर्ष भी सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। बैंक प्रदेश के चुनिंदा सफल सहकारी बैंकों में होकर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

