राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने किया पानी चौपाल का आयोजन

17 अप्रैल 2026, सिवनी: सिवनी में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने किया पानी चौपाल का आयोजन –  कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन एवं सहायक संचालक उद्यान जिला सिवनी डॉ.आशा उपवंशी वासेवार के निर्देशन में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जिला सिवनी द्वारा ग्राम लावासर्रा विकासखण्ड कुरई में “पानी चौपाल” कार्यक्रम का   आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रीष्मकाल के दौरान संभावित जल की कमी के प्रति ग्रामीणों एवं कृषकों को जागरूक करना तथा जल संरक्षण के प्रभावी उपायों की जानकारी प्रदान करना था।

 इस अवसर पर उपस्थित कृषकों को बताया गया कि जल का समुचित एवं संतुलित उपयोग ही भविष्य में जल संकट से बचने का प्रमुख उपाय है। साथ ही जल की बर्बादी रोकने के लिए व्यवहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषकों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों जैसे ड्रिप (टपक) एवं स्प्रिंकलर (फव्वारा) सिंचाई को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इन आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कम जल में अधिक सिंचाई संभव है। ड्रिप सिंचाई से लगभग 70% तक तथा स्प्रिंकलर विधि से पारंपरिक बाढ़ सिंचाई की तुलना में 30 से 50% तक पानी की बचत की जा सकती है। साथ ही यह तकनीक सीधे पौधों की जड़ों तक पानी पहुंचाकर बेहतर उत्पादन, उर्वरकों की कुल खपत, श्रम लागत में कमी तथा खरपतवार नियंत्रण में सहायक सिद्ध होती है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत पीडीएमसी (PDMC) सहित विभिन्न उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी दी गई। इन योजनाओं के तहत छोटे एवं सीमांत किसानों को इकाई लागत का 55 प्रतिशत तक तथा अन्य किसानों को 45 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाता है।

 इस अवसर पर ग्राम के सरपंच एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे उन्होंने कृषकों को जल संरक्षण एवं आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कृषकों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने का संकल्प लिया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements