Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दमोह कलेक्टर ने चना और गेहूं की खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा

08 मई 2026, दमोह: दमोह कलेक्टर ने चना और गेहूं की खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा – जिले के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समर्थन मूल्य पर चना और गेहूं की खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बटियागढ़ और बक़ायन खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बोरी तुलाई पर कलेक्टर श्री यादव ने  बोरी का वजन कराया।  कलेक्टर श्री यादव ने आज खरीदी केंद्र बकायन और बटियागढ़ का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान किसानों से चर्चा की किसानों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें खरीदी में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है व्यवस्था में आज बदलाव देखा गया किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आ रही थी कह रहे थे कि कलेक्टर साहब स्वयं देखरेख कर रहे हैं अब हमें खरीदी केंद्रों पर किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है, व्यवस्थाओं में बदलाव और सुधार हुआ है।

कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से अलग ले जाकर चर्चा भी की तब भी किसानों ने व्यवस्था पर संतोष जताया।  उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा, अन्नदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्हें खरीदी केंद्रों पर भटकना न पड़े और सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे छाया, पानी और समय पर तुलाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने बताया कि कलेक्टर  के फेसबुक पेज के माध्यम से किसानों की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें समय पर तुलाई न होना, ओटीपी न आना और पावती न मिलना जैसी समस्याएं शामिल थीं। इन शिकायतों के आधार पर जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करने के लिए यह निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, जैसे तुलाई और वजन की प्रक्रिया सही तरीके से हो रही है तथा छाया की व्यवस्था भी उचित है। हालांकि, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और किसानों को समय पर पर्ची नहीं मिल पा रही थी। इस पर उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर पर्ची उपलब्ध कराई जाए और सभी तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर श्री यादव ने कमिश्नर फूड कर्मवीर शर्मा से भी चर्चा की। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि रिपोर्ट प्राप्त होते ही तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा, जिससे किसानों को ओटीपी समय पर प्राप्त हो सके और उनका पंजीयन सुचारू रूप से हो। उन्होने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारू रहे।  खरीदी केंद्रों पर छाया एवं पेयजल का अभाव देखा गया जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture