Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कमिश्नर ने टेक्सटाइल पार्क से होने वाले फायदों की जानकारी ग्रामीणों को दी

23 फरवरी 2024, इंदौर: कमिश्नर ने टेक्सटाइल पार्क से होने वाले फायदों की जानकारी ग्रामीणों को दी – इंदौर संभाग के धार जिले के बदनावर क्षेत्र में पीएम मेगा टेक्सटाइल पार्क निर्माण के सिलसिले में  कमिश्नर श्री मालसिंह,कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा क्षेत्र के बगासापाडा आदि गाँवो में पहुंचे। अधिकारी द्वय ने यहां ग्रामीणों से चर्चा की। बगासापाडा गाँव में बैठक लेकर पार्क निर्माण से होने वाले  फायदों  के बारे में बताया।

कमिश्नर श्री मालसिंह ने किसानों व ग्रामीणों की बैठक लेकर कहा कि यह पार्क बनने के कारण सिर्फ भैंसोला क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जिले को फायदा होगा। यह बड़ा प्रोजेक्ट बदनावर जैसे क्षेत्र में आना बहुत बड़ी उपलब्धि है। संभागायुक्त ने किसानों से सहजता से चर्चा की और उनके साथ पंगत में बैठकर भोजन भी किया।

 कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने कहा कि पार्क स्थापित होने से किसी को भी नुकसान नहीं होगा। इससे विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बाद में निर्माण क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती रोशनी पाटीदार,तहसीलदार श्री सत्येंद्र सिंह गुर्जर, एसडीओपी श्री शेर सिंह भूरिया, जनपद पंचायत सीईओ श्री राजेंद्र सिंह परिहार, टीआई दीपक सिंह चौहान मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)