राजस्थान: श्रीगंगानगर जिले की 30 महिला कृषकों का दल प्रशिक्षण हेतु जोधुपर रवाना
15 अक्टूबर 2026, श्रीगंगानगर: राजस्थान: श्रीगंगानगर जिले की 30 महिला कृषकों का दल प्रशिक्षण हेतु जोधुपर रवाना – राजस्थान कृषि विभाग की आत्मा योजनान्तर्गत श्रीगंगानगर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों से 30 महिला कृषकों का नवीनतम तकनीकियों के प्रशिक्षण हेतु दल 5 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण हेतु मंगलवार को किसान कौशल विकास केन्द्र, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के लिए प्रस्थान किया गया।उपरोक्त कृषक प्रशिक्षण दल को डॉ. सतीश कुमार शर्मा, सयुंक्त निदेशक कृषि (विस्तार), केशव कालीराना, उप निदेशक कृषि एंव पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा), सुशील शर्मा, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार), सुदेश कुमार, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), विजय सियाग, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, श्रीगंगानगर ने हरी झण्डी दिखाकर भ्रमण हेतु बस को रवाना किया।
उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) केशव कालीराना ने बताया कि समस्त महिला कृषक किसान कौशल विकास केन्द्र, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर में एकीकृत कृषि प्रणाली तकनीक के लिए उन्नत हाइटेक बागवानी विषय पर हाईटैक आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके अतिरिक्त महिला कृषक दल कृषि कॉलेज तथा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के खेतों का भी भ्रमण करेंगे। उपरोक्त कृषक दल की प्रभारी कृषि पर्यवेक्षक सुश्री अर्चना एवं सहप्रभारी सुश्री परमजीत कौर भी कृषक प्रशिक्षण व भ्रमण हेतु साथ रहेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


