Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने की समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा

20 फ़रवरी 2025, रायसेन: कलेक्टर ने की समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिनों आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अरुण विश्वकर्मा ने जिले में रबी उपार्जन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु अभी तक हुए किसान पंजीयन की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि गेहूं उत्पादक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराएं।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानक  गेहूं  की खरीदी की जाए। सर्वेयर को प्रशिक्षण दिया जाए। कलेक्टर  ने  गेहूं  उपार्जन उपरांत किसानों को भुगतान प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर राशि का भुगतान हो, इसमें विलंब ना हो। उन्होंने विगत उपार्जन अवधि का किसी प्रकार का भुगतान लंबित नहीं होने के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, सहकारिता विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि विभाग तथा विपणन अधिकारी उपस्थित  थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com