Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डबरा मंडी में टोकन व्यवस्था लागू होगी

15 नवंबर 2024, ग्वालियर: डबरा मंडी में टोकन व्यवस्था लागू होगी – ग्वालियर-चंबल संभाग की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडियों में से एक डबरा मंडी में किसानों की सुविधा के लिये टोकन व्यवस्था लागू होगी, जिससे किसान सुविधाजनक तरीके से अपनी धान की उपज बेच सकेंगे। साथ ही किसानों का श्रम व समय बचेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश एसडीएम डबरा व कृषि उपज मंडी समिति के सचिव को दिए हैं। उन्होंने कहा ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे किसानों को उपज बेचने के लिये अपनी बारी का कम से कम इंतजार करना पड़े।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने गुरुवार को कृषि उपज मंडी डबरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जानकारी दी गई कि डबरा मंडी में प्रतिदिन 1500 ट्रॉली उपज की खरीदी की व्यवस्था है। वर्तमान में यहाँ पर धान का सीजन होने की वजह से औसतन दो से ढ़ाई हजार धान की ट्रॉली प्रतिदिन पहुँच रही है। इससे किसानों को अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने इस समस्या को ध्यान में रखकर यहाँ पर टोकन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी की व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने मंडी के आढ़तियों व किसानों से चर्चा की। इसके बाद मंडी प्रबंधन को निर्देश दिए कि प्रात:काल मंडी के गेट पर ही किसानों को टोकन दे दिया जाए। जिस पर स्पष्ट लिखा हो कि उनकी ट्रॉली की खरीदी का कौन सा नम्बर है। कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी में खरीदी की क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी इस मौके पर दिए। साथ ही कहा कि मंडी परिसर में किसानों के लिये पेयजल, छाया व अन्य बुनियादी  सुविधाएं  पुख्ता रहें।  एक किसान द्वारा धान खरीदी के बाद तय रेट से कम भुगतान दिए जाने की ओर ध्यान आकर्षित किए जाने पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम डबरा को इस शिकायत की जांच कर दोषी खरीदार के खिलाफ कार्रवाई करने और किसान को उनकी उपज के पूरे दाम दिलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डबरा एसडीएम श्री दिव्यांशु चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उनके साथ थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com