Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर: 15 जनवरी तक बढ़ाई फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि  

14 जनवरी 2026, सीहोर: सीहोर: 15 जनवरी तक बढ़ाई फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि  – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत ऋणी, अऋणी एवं डिफाल्टर कृषकों की फसलों का बीमा कराने की अंतिम  तिथि  15 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है।

 कृषि उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2025-26 के बीमा लाभ हेतु शासन द्वारा अधिसूचित क्षेत्र की अधिसूचित फसलों ( गेहूं सिंचित,  गेहूं  असिंचित, चना एवं  मसूर ) पर ऋणी-अऋणी एवं डिफाल्टर कृषकों का बीमा कराने की अंतिम बढ़ाकर 15 जनवरी की गई है। जिन किसानो ने अपना फसल बीमा नही कराया है, वे अपना बीमा करा सकते हैं।

बीमा का लाभ लेने के लिए किसान अपना आवेदन पत्र भरकर आधारकार्ड, खसरा नकल, बही की छायाप्रति, बचत बैंक खाता की छायाप्रति एवं बुआई प्रमाण पत्र रबी हेतु निर्धारित बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत हेक्टर प्रीमियम के साथ संबंधित राष्ट्रीयकृत बैंक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीहोर या निकटतम कॉमन सर्विस सेन्टर में जमा करा सकते  हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें