राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने पॉली हाउस का किया निरीक्षण

08 जुलाई 2025, खरगोन: कलेक्टर ने पॉली हाउस का किया निरीक्षण –  कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने विकासखण्ड खरगोन के कृषक श्री दीपक नागर द्वारा पॉली हाउस में उच्च तकनीक से तैयार किये जो रहे मिर्च टमाटर एवं गेंदा के पौधों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिर्च, टमाटर एवं गेंदा के पौधों की बीज से लेकर वितरण और उत्पादों की मार्केटिंग तक की प्रक्रिया को समझा। इस दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने आकांक्षी विकासखण्ड झिरन्या एवं भगवानपुरा में मिर्च एवं टमाटर के पौध तैयार कर कृषकों को उपलब्ध करवाने के लिए उन क्षेत्रों में भी पॉली हाउस/शेडनेट हाउस का निर्माण करने के लिए निर्देशित किया गया ताकि आकांक्षी विकासखण्ड के कृषकों को भी उच्च गुणवत्तायुक्त सीडलिंग प्राप्त हो सके एवं अधिक आमदनी प्राप्त कर सके।

निरीक्षण के दौरान श्री दीपक नागर द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा उच्च गुणवत्ता के कोकोपीट को उपयोग किया जा रहा है तथा कृषकों की मांग अनुसार मिर्च, टमाटर एवं गेंदा के किस्मवार पौध तैयार कर उपलब्ध कराया जाता है। कृषकों को फसल अनुसार कृषि कार्यमाला की जानकारी दी जाती है। कृषकों को फसलों पर रोग एवं बीमारी के संबंध में उनके खेतों पर भ्रमण कर रोकथाम करने एवं नियंत्रण करने के बारे में समय समय पर बताया जाता है। झिरन्या एवं भगवानपुरा विकासखंड के कृषकों को भी इस वर्ष उच्च गुणवत्ता के पौधे प्रदाय किये गये है। इस दौरान उप संचालक उद्यान श्री केके गिरवाल, श्री रोहित ओसारी एवं श्री गिरधारी परिहार ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी विकासखण्ड खरगोन भी उपस्थित रहे।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com