Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री 13 अप्रैल को जगदलपुर के ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में होंगे शामिल

 ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का श्री बघेल करेंगे शुभारंभ, श्रीमती प्रियंका गांधी होंगी विशिष्ट अतिथि

  • श्री बघेल क्षेत्र के विकास के लिए 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की देंगे सौगत

12 अप्रैल 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में  ‘मुख्यमंत्री 13 अप्रैल को जगदलपुर के ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में होंगे शामिल – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 अप्रैल को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग मैदान में दोपहर 12 बजे ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी। मुख्यमंत्री बघेल सम्मेलन में आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास  कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों को चेक तथा सामग्री का वितरण भी करेंगे।

सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, आदि शामिल रहेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें