Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री ने जबलपुर में ध्वजारोहण कर सलामी ली

29 जनवरी 2023,  जबलपुर । मुख्यमंत्री ने जबलपुर में ध्वजारोहण कर सलामी ली – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिहं चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने और विकास के लाभ दिलवाने के लिये हर नागरिक अपना योगदान दे। मध्यप्रदेश के नागरिक कोई एक नेक कार्य अपनाएं। प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ नागरिकों के 17 करोड़ हाथ आगे आयें और विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा- महाकौशल के विकास को गति देंगे। मध्य प्रदेश के ग्राम, विकास की धुरी बनेंगे। प्रदेश की कृषि भूमि का एक-एक इंच सिंचाई सुविधा प्राप्त करेगा। सौर ऊर्जा को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा। भूमिहीन लोगों को आवासीय भूखंड देंगे। हर गरीब को जमीन का टुकड़ा मिलेगा। मेहनत की कमाई से बनाया गया किसी का मकान अवैध नहीं होगा। युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनाएंगे।

महत्वपूर्ण खबर: महिलाओं के निर्विरोध चुने जाने पर 15 लाख का मिलेगा पुरस्कार

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile