Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री ने देखे श्रीअन्न उत्पाद 

2 मार्च 2023, छिंदवाड़ा । मुख्यमंत्री ने देखे श्रीअन्न उत्पाद  – जिले के सौंसर विकासखंड में विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई श्रीअन्न (मिलेट उत्पादों) एवं प्राकृतिक खेती के उत्पादों जिनमें मिलेट्स से निर्मित बिस्कुट, कुकीज़, व्यंजन के स्टॉल को देखा।  कार्यक्रम में कृषि विभाग लाभान्वित हितग्राही को मंच से  हितलाभ वितरण भी मुख्यमंत्री द्वारा किये गये।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को मिलेट्स उत्पाद के स्टाल पर जानकारी उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती प्राची कौतू ने दी। विभाग के सहायक संचालकद्वय   श्रीमती सरिता सिंह, श्री सचिन जैन, श्री नीलकंठ पटवारी, श्री धीरज ठाकुर, श्री दीपक चौरसिया, श्री चौकीकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile