राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री ने कृषक हरदास के खेत में खाट पर बैठकर किया भोजन

29 मार्च 2026, सागर: मुख्यमंत्री ने कृषक हरदास के खेत में खाट पर बैठकर किया भोजन – सागर जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषक श्री  हरदास रैकवार के खेत पर पहुंचे। जहां कृषक परिवार ने कलश रखकर, चंदन रोरी का तिलक लगाते हुए पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीण परिवेश में आम के वृक्ष की छांव में खाट पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। भोजन के पूर्व उन्होंने गौ माता को चारा भी खिलाया।

मुख्यमंत्री ने बुन्देली भोजन की तारीफ की और कढ़ी, बिर्रा की रोटी, समां के चावल की खीर, खीचला-पापड़ आदि व्यंजनों का स्वाद चखा। इस अवसर पर उन्होंने किसान से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभ की जानकारी भी ली। किसान श्री हरदास ने बताया कि परिवार में उनकी माता, पत्नी अनीता रैकवार, चार बच्चे हैं, जिनमें दो-दो जुड़वा बच्चे शामिल हैं। परिवार के पास लगभग 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, बीपीएल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली बहना योजना तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। साथ ही उनकी माता श्रीमती शीलरानी को विधवा पेंशन प्राप्त हो रही है।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह, श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, प्रधान सचिव, वन विभाग, मध्यप्रदेश श्री संदीप यादव, वन बल प्रमुख श्री शुभरंजन सिंह सेन, संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सचिंद्रनाथ चौहान, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, मुख्य वन संरक्षक श्री दीपू दमन सिंह भदौरिया, डीएफओ श्री रजनीश सिंह एवं श्री वरुण यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements