राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर मंडी में आज से शुरू होगा कच्चे आम का क्रय-विक्रय

19 मई 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर मंडी में आज से शुरू होगा कच्चे आम का क्रय-विक्रय – कृषि उपज मंडी समिति द्वारा जिले के किसान भाइयों एवं आम व्यापारियों को सूचित किया गया है कि 18 मई 2026, सोमवार से मंडी प्रांगण में कच्चे आम का क्रय-विक्रय प्रारंभ किया जाएगा। मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आम मंडी प्रांगण में लाकर नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से विक्रय करें, ताकि उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक एवं उचित मूल्य प्राप्त हो सके। किसानों को बिक्री के दिन ही नगद भुगतान किए जाने की व्यवस्था भी की गई है।

मंडी प्रशासन द्वारा किसानों को निर्देश दिए गए हैं कि टूटे-फूटे आम अलग बोरे में लाकर रखें तथा मंडी परिसर में किसी भी प्रकार के धारदार हथियार लेकर न आएं। साथ ही किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में वन उपज आम मंडी में लाने का आग्रह किया गया है। इसके अतिरिक्त, जो व्यक्ति या संस्था कच्चे आम के क्रय-विक्रय अथवा व्यवसाय हेतु लाइसेंस प्राप्त करना चाहते हैं, वे कार्यालयीन समय में मंडी कार्यालय पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लाइसेंस संबंधी जानकारी के लिए मंडी सचिव श्री राधेश्याम सिर्वी मोबाइल नंबर 9165723871 एवं शाखा प्रभारी श्री सुरंग सिंह कनेश मोबाइल नंबर 9406850318से संपर्क किया जा सकता है।

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने मंडी प्रशासन को मंडी प्रांगण में किसानों के लिए उचित बैठक व्यवस्था,गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल व्यवस्था, शौचालय जैसी आधारभूत व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements