Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र आलीराजपुर से कृषि रथ की रवानगी की गई

13 जनवरी 2026, आलीराजपुर: कृषि विज्ञान केंद्र आलीराजपुर से कृषि रथ की रवानगी की गई –  मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक एवं शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र आलीराजपुर में जिले के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने देखा।

जिला स्तर पर कृषि रथ का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र आलीराजपुर से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मकू पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री श्री मोंटू शाह, विधायक प्रतिनिधि श्री गोविंदा गुप्ता, उपसंचालक कृषि श्री एस.एस. चौहान सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी श्री कैलाश चौहान, परियोजना संचालक आत्मा श्री दादू मोरे, कृषि वैज्ञानिक डॉ. राकेश यादव, उपायुक्त सहकारिता श्री जी.एल. सोलंकी, सहायक संचालक मत्स्य पालन श्री सचिन चौहान सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

उप संचालक कृषि श्री एस.एस. चौहान ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में कृषि रथ रवाना किए गए हैं, जो प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंचेंगे। रथ के साथ एक तकनीकी दल रहेगा, जिसमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं प्रगतिशील किसान शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने, उत्पादन बढ़ाने तथा नवीनतम कृषि तकनीकों और शासकीय योजनाओं की जानकारी देना है। इसके माध्यम से जायद, खरीफ और रबी फसलों की बुवाई से पहले किसानों को उपयोगी मार्गदर्शन मिलेगा।   कृषि रथ के माध्यम से किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उर्वरकों का संतुलित उपयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन, खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उपायों के साथ-साथ विभिन्न शासकीय कृषि योजनाओं और ई-टोकन प्रणाली के तहत उर्वरक वितरण की जानकारी भी दी जाएगी।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें