राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि सम्मेलन का सीधा प्रसारण एवं रबी फसल प्रबंधन की जानकारी दी

26 दिसंबर 2025, आगर मालवाकृषि सम्मेलन का सीधा प्रसारण एवं रबी फसल प्रबंधन की जानकारी दी – कृषि विज्ञान केंद्र, जिला आगर-मालवा में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार रीवा जिले में आयोजित कृषि सम्मेलन का सीधा प्रसारण किया गया।  साथ ही किसानों को रबी एवं जायद फसलों की उन्नत खेती, उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों तथा फसल प्रबंधन की जानकारी दी गई । इस अवसर पर जिले के बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत द्वारा कृषकों को रबी एवं जायद फसलों की उन्नत खेती, उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों तथा फसल प्रबंधन की जानकारी दी गई। वहीं डॉ. मनीष सचान द्वारा प्राकृतिक खेती के महत्व, लाभ एवं अपनाने की विधियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कृषि सम्मेलन का सीधा प्रसारण कृषकों को दिखाया गया, जिससे वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन एवं कृषि से संबंधित शासन की योजनाओं एवं नीतियों से अवगत हो सके।

कार्यक्रम में श्री मेहरबान सिंह यादव, श्री राजेश दाऊ, श्री राहुल बामनिया, श्री अनिल रंगोट, श्री  अनिल पाटीदार, श्री दिनेश दांगी, श्री जीवन राठौर सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements