Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर का प्राकृतिक हाट बाजार लोगों को आ रहा है पसंद

13 जनवरी 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर का प्राकृतिक हाट बाजार लोगों को आ रहा है पसंद – बुरहानपुर जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे है। कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्राकृतिक खेती से जोड़ा जा रहा है।जिले में प्रत्येक गुरुवार को खंडवा रोड स्थित शनवारा कृषि उपज सब्जी मंडी बुरहानपुर में प्राकृतिक हाट बाजार प्रातः 10.00 बजे से दोप. 2.00 तक लगाया जाता है।

प्राकृतिक हाट बाजार में जैविक खेती के माध्यम से उत्पादित गेहूं , दाल, धनिया, मेथी, बथुआ, खड़ा धनिया, मिर्च, हल्दी पावडर, देशी  बेर  एवं शहद मुख्य आकर्षण के रूप में रहे, हाट बाजार में करीबन 91 से अधिक ग्राहकों द्वारा जैविक उत्पादों को ख़रीदा गया। यह कीटनाशकों एवं उर्वरकों से रहित फसलों से उत्पादित उत्पाद- अनाज, सब्जी एवं फल स्वास्थ्यवर्धक है। प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उत्पादकता एवं गुणवत्ता भी बनी रहती है। गुरुवार को लगने वाला प्राकृतिक हाट बाजार  लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

कृषि उप संचालक श्री देवके बताते  हैं  कि, तरोताजा जैविक सब्जियों, फलों एवं उत्पादों को देखकर ग्राहक सराहना कर रहे है। जिला प्रशासन आव्हान करता है कि, प्रति गुरुवार को खंडवा रोड स्थित शनवारा कृषि उपज मंडी में लगने वाले प्राकृतिक हाट बाजार में आकर जरूर खरीदारी  करें ।राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन  प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों या रसायनों का उपयोग नहीं किया जाता है, बल्कि इसमें गाय के गोबर एवं गोमूत्र से तैयार जीवामृत, बीजामृत एवं घन जीवामृत व प्राकृतिक तरीके से तैयार खाद का उपयोग किया जाता है। इस खेती से तैयार खाद्य पदार्थ तुलनात्मक रूप से पौष्टिक व सुरक्षित होते है।जैविक उत्पाद खाने के फायदे  जैविक खेती से तैयार उत्पाद शरीर को शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन प्रदान करते हैं, इनमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं तथा स्वाद और सुगंध भी बेहतर होती है। ऐसे खाद्य पदार्थ मानसिक स्वास्थ्य एवं प्रतिरक्षा शक्ति को मजबूत करते हैं साथ ही बीमारियों से बचाव में सहायक होते हैं। ये खेती पर्यावरण संरक्षण में मददगार है। प्राकृतिक खेती के उत्पाद विशेष रूप से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित माने जाते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें