राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि मंडी चौरई के प्रयास से 64 किसानों को मिला न्याय, मिलेंगे 96 लाख रुपए

08 मई 2026, भोपालकृषि मंडी चौरई के प्रयास से 64 किसानों को मिला न्याय, मिलेंगे 96 लाख रुपए – कृषि उपज मंडी चौरई की पहल से 64 किसानों को बड़ी राहत मिली है। जिन किसानों की फसल का पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उन्हें अब लगभग 96 लाख रुपये मिलेंगे।

चौरई के एक व्यापारी (ज्ञाताश्री ट्रेडर्स) ने किसानों से उपज खरीदने के बाद भुगतान नहीं किया था। इस पर मंडी समिति ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के माध्यम से व्यापारी से राशि की वसूली करवाई और करीब 96.51 लाख रुपये मंडी के खाते में जमा कराए।

किसानों को यह राशि देने के लिए कोर्ट की अनुमति जरूरी थी। इस पर मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देश पर मंडी समिति ने मामला उच्च न्यायालय जबलपुर में प्रस्तुत किया।

दिनांक 30 अप्रैल 2026 को उच्च न्यायालय ने किसानों के पक्ष में फैसला देते हुए भुगतान की अनुमति दे दी।अब मंडी समिति चौरई को निर्देश दिए गए हैं कि सभी किसानों को समय सीमा में उनका पूरा भुगतान किया जाए।

मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरूषोत्तम ने प्रदेश की सभी मंडियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों के भुगतान में किसी भी तरह की देरी या गड़बड़ी न हो और खरीदी का पैसा समय पर किसानों तक पहुंचे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements