Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद उर्वरक ब्लैक करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें- कलेक्टर सागर

13 नवंबर 2024, सागर: खाद उर्वरक ब्लैक करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें- कलेक्टर सागर – खाद, उर्वरक को ब्लैक करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें एवं समस्त एसडीएम खाद उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने समस्त एसडीएम को दिए इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, अपर कलेक्टर श्री रुपेश उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, सभी एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा कि  किसानों  को सुगम एवं सुलभ तरीके से समय पर खाद उर्वरक उपलब्ध हो। सभी एसडीएम सुनिश्चित करें कि उनको कहीं भी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि  किसानों  को  रबी  फसल के दौरान मांग के अनुसार खाद की आपूर्ति हो सके इसके लिए निजी खाद विक्रेताओं की गोदाम, दुकानों का निरीक्षण करें एवं खाद ब्लैक करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जावे।

 कलेक्टर ने कहा कि किसानों से मौके पर जाकर चर्चा भी करें और उनकी समस्याओं का निराकरण करायें।   सभी खाद वितरण केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसका भी परीक्षण करें। सभी खाद वितरण केंद्रों पर धूप से बचने के लिए पंडाल लगाए एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर काउंटर की संख्या भी बढ़ायें ,जिससे कि  किसानों  को शीघ्रता से खाद और उर्वरक प्राप्त हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com