Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ओलावृष्टि, अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान का सर्वे तत्काल करें:- मुख्यमंत्री

28 फरवरी 2024, भोपाल: ओलावृष्टि, अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान का सर्वे तत्काल करें:- मुख्यमंत्री –  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर को ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो भी किसान, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित हुआ है, उसका सर्वे गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए तथा किसानों को उचित राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए। सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण सर्वे की मॉनिटरिंग करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट बैठक के बाद हुई चर्चा में यह निर्देश दिए।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile