गेहूं उपार्जन में तेजी: 342 किसानों को 3.28 करोड़ का भुगतान, प्रक्रिया सरल और तेज
13 अप्रैल 2026, इंदौर: गेहूं उपार्जन में तेजी: 342 किसानों को 3.28 करोड़ का भुगतान, प्रक्रिया सरल और तेज – इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 10 अप्रैल से जिले के सभी खरीदी केंद्रों पर सुचारू रूप से जारी है और किसानों में अपनी उपज बेचने को लेकर अच्छा उत्साह देखा जा रहा है। अब तक जिले में 531 किसानों से गेहूं की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें से 450 से अधिक किसानों को 9 एवं 10 अप्रैल को की गई खरीदी का कुल 3 करोड़ 28 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के विशेष निर्देशों के चलते इस वर्ष उपार्जन प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं त्वरित बनाया गया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि खरीदी के तुरंत बाद ही किसानों का बिल तैयार किया जा रहा है तथा उसी समय हैंडलिंग चालान और स्वीकृति पत्रक भी बनाए जा रहे हैं, जिससे भुगतान प्रक्रिया में तेजी आई है और किसानों को समय पर राशि प्राप्त हो रही है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जिला उपार्जन समिति एवं सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसी के तहत सभी खरीदी केंद्रों पर छाया, टेंट, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त तौल कांटे तथा हम्माल और तुलावटी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रशासन द्वारा की गई इन व्यवस्थाओं के चलते उपार्जन कार्य व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है और किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है। उनका समय पर भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

