Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बगैर पराली हटाये बोनी करने में सक्षम है सुपर सीडर

29 अप्रैल 2025, श्योपुर: बगैर पराली हटाये बोनी करने में सक्षम है सुपर सीडर – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने तथा पराली प्रबंधन की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के तहत कृषि विभाग द्वारा कृषि की नवीन टेक्नोलॉजी से किसानों को न केवल अवगत कराया जा रहा है, बल्कि आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन कर किसानों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम जानपुरा के कृषकों के यहां सुपर सीडर से मूंग फसल की बुवाई करवाई गई। ग्राम जानपुरा के कृषक श्री शिशुपाल पुत्र गजानंद कुशवाह के खेत में सुपर सीडर से मूंग फसल की बोनी की गई।

कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने किसानों के बीच सुपर सीडर का प्रदर्शन करते हुए बताया कि सुपर सीडर से बुवाई करने पर खेत से नरवाई हटाने एवं जलाने की आवश्यकता नही होती है, सुपर सीडर से बुवाई करने पर नरवाई खेत में मिल जाती है, जिससे फसल में नमी भी अधिक दिनो तक रहती है तथा नरवाई सड़कर खाद बन जाती है, जिससे पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। इस दौरान किसान के खेत में पराली की मौजूदगी में मूंग की फसल की बोनी सुपर सीडर के माध्यम से की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जयदीप तोमर, कृषि अभियांत्रिकी के सहायक यंत्री मुरैना श्री अखिलेश सोलंकी, सहायक यंत्री श्योपुर श्री अंकित सेन, कृषि विस्तार अधिकारी श्री देशराज सेमिल एवं कृषकगण उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com