Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सुपर सीडर नरवाई प्रबंधन में अग्रणी – श्री भगत

12 नवंबर 2025, रायसेन: सुपर सीडर नरवाई प्रबंधन में अग्रणी – श्री भगत – ग्राम बागोद विकासखंड सांची में नरवाई प्रबंधन पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में श्री के.पी. भगत उपसंचालक कृषि द्वारा खेतो में धान फसल अवशेष को न जलाने की अपील की गई और बताया गया कि पराली जलाने से मिट्टी के पोषक सूक्ष्म जीवाणु नष्ट ,वातावरण प्रदूषित होता है ,पालतू मवेशियों हेतु चारा भूसा की कमी ,पशु पक्षियों को आग से क्षति तथा समीप वाले खेतो में अग्नि दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है ।

ऐसी स्थिति से बचने के लिए पराली को जलाने के बजाय खेतो की मिट्टी में मिलाए जिसके लिए सुपर सीडर यंत्र बहुत ही कारगर है। श्री भगत ने बताया हैप्पी सीडर,रोटावेटर जैसे कृषि यंत्रो का उपयोग भी कर सकते हैं । श्री सुनील सोने सहायक संचालक कृषि ने सम्बोधित कर रासायनिक खेती के स्थान पर प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी गयी प्राकृतिक खेती अनुसार कृषकों के खेतों में उत्पादित और उपलब्ध गाय के गोबर, गौमूत्र ,भूसा और नीम पत्ती आदि का उपयोग खेतो में करके प्राकृतिक रूप से शुद्ध और बिना रसायन के जैविक अनाज का उत्पादन किया जाय । कार्यक्रम में श्री बी.एस. कोठारी सहायक कृषि यंत्री रायसेन भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें