Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बीजोपचार के लिए उपयुक्त – धानुका का विटावैक्स पावर

14 जून 2025, इंदौर: बीजोपचार के लिए उपयुक्त – धानुका का विटावैक्स पावर – बीजोपचार के लिए देश की विख्यात कंपनी धानुका एग्रीटेक लि का उत्पाद विटावैक्स पावर उपयुक्त  है। यह कार्बोक्सिन और थायरम का एक ऐसा मिश्रण है, जो बीजों को फफूंद जनित रोगों से बचाता है। यह  दोहरी क्रिया वाला फफूंदनाशक है, जो बीज और मिट्टी जनित रोगों को नियंत्रित करता है। विटावैक्स पावर बीज और उभरते पौधों का  विभिन्न प्रकार के रोगों से  बचाव  करता है।

दो रूपों में उपलब्ध – यह  अंतर्प्रवाही और  संपर्क कवकनाशी है, जो पौधे को अंदर और बाहर दोनों तरफ से सुरक्षा प्रदान करता है। यह उत्पाद    तरल और पाउडर रूप में उपलब्ध है। तरल बीजोपचारक विटावैक्स अल्ट्रा और पाउडर विटावैक्स पॉवर।  तरल  उत्पाद बीजों पर आसानी से चिपक  कर  बीज के अंदर पहुंच जाता है, जिससे बीजों को बेहतर सुरक्षा मिलती है, वहीं  पाउडर वाला उत्पाद भी प्रभावी है और बीजों को रोगों से बचाता है ।  

विटावैक्स पावर के लाभ –  यह सोयाबीन , कपास , मूंगफली और अरहर जैसी  फसलों में  बीजों और मिट्टी से फैलने वाले रोगों से फसल को बचाता है।  यह प्रतिकूल मौसम में भी बीजों के अंकुरण और पौधों की वृद्धि  करता  है। यह प्रतिकूल मौसम में भी बीजों के अंकुरण में मदद करता है।  यह बीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रूप से  संग्रहित  करने में भी मदद करता है।  इसके प्रयोग से  फसल स्वस्थ रहती है और अधिक उपज प्राप्त होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपयोग  की विधि –  बीजों को उपचारित करने के लिए विटावैक्स पावर की निर्धारित मात्रा 3 ग्राम प्रति किलो बीज है। विटावैक्स पावर और पानी को एक साथ  मिलाएं। फिर इस मिश्रण में बीजों को डुबोएं। बीजों को उपचारित करने के बाद  उन्हें  सुखाएं और फिर बोएं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com