Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केला फसल के सीएमवी वायरस पर नियंत्रण के उपाय बताए

01 सितम्बर 2022, बुरहानपुर: केला फसल के सीएमवी वायरस पर नियंत्रण के उपाय बताए – बुरहानपुर जिले में वर्तमान में केले की फसल में सीएमवी वायरस का संक्रमण देखा गया। इसे लेकर वरिष्ठ वैज्ञानिक,उप संचालक उद्यान, उप संचालक कृषि ने कृषकों के प्रक्षेत्र में लगी केला फसल का निरीक्षण किया और सीएमवी वायरस पर नियंत्रण के उपाय बताए।

उल्लेखनीय है कि बुरहानपुर जिले के ग्राम बोदरली, फोफनार, रायगांव, संग्रामपुर, नाचनखेड़ा, सिरसौदा एवं अन्‍य ग्रामों में केले की फसल में सीएमवी वायरस का संक्रमण देखे जाने पर वरिष्‍ठ वैज्ञानिक श्री संदीप सिंह, उप संचालक उद्यान श्री आर.एन.एस.तोमर, उप संचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने कृषकों के प्रक्षेत्र में लगी केला फसल का निरीक्षण किया। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए किसानों को विभिन्‍न सुझाव दिये गये, जिनमें खेत के आसपास एवं अन्दर साफ-सफाई, आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करने, अनुंशसित उर्वरक मात्रा 15 से 20 प्रतिशत उर्वरक अधिक डालने, जैविक खाद/गोबर की खाद की उपलब्धता के आधार पर खेत में भरपूर मिलाने की समझाईश दी गई।

प्रभावित खेत में बीमारी फैलाने वाले कीट नियत्रंण हेतु निम्न रसायनों के छिड़काव का सुझाव दिया गया –

(अ) क्लोरोपायरीफांस 45 एमएल + एसीफेट 15 ग्राम + स्टीकर 15 एमएल + नीमतेल 50 एमएल – 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें या इमिडाक्लोरोपिड 6 एमएल + एसीफेट 15 ग्राम + स्टीकर 15 एमएल + नीमतेल 50 एमएल-15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। छिड़काव साफ मौसम में ही करना सुनिश्चित करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: भारत से होगा पाकिस्तान को टमाटर और प्याज निर्यात

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )