राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध

29 अगस्त 2025, ग्वालियर: ग्वालियर जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध – जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अधिकारियों को किसानों को व्यवस्थित ढंग से प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों, विपणन संघ के केन्द्रों एवं निजी खाद की दुकानों से उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसानों को खाद प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं आना चाहिए। इसके लिये कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी निरंतर भ्रमण कर किसानों को खाद की दुकानों से उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद करें।

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आर बी एस जाटव ने बताया कि जिले में निजी एवं सहकारी संस्थाओं में कुल मिलाकर 17 हजार 937 मैट्रिक टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है। जिसमें डीएपी 5007 मीट्रिक  टन, एसओपी 2607 मीट्रिक टन, एमओपी 154 मीट्रिक टन, एनपीके 5210 मीट्रिक टन व एसएसपी 4959 मीट्रिक टन शामिल हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement