Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सफल महिला उद्यमियों ने साझा किए अपने अनुभव

15 फरवरी 2023,  जबलपुर । सफल महिला उद्यमियों ने साझा किए अपने अनुभव – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, में जी-20 के अंतर्गत महिला उद्यमियों के विकास के लिए कृषि उद्यमिता में अवसर विषय पर एक दिवसीय नेशनल सेमीनार का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि भविष्य की चुनौतियों का जवाब कृषि में महिला उद्यमिता है। छात्राओं एवं नये उद्यमियों को कृषि के क्षेत्र में उद्यमिता के अवसरों को जानने, समझने एवं कार्यरूप में परिणित करने के लिये सफल महिला कृषि उद्यमियों से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उनके लिये यह सुनहरा अवसर है कि ऐसे सेमीनार के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में उद्यमिता के अवसरों को जानने – समझने और सफल उद्यमी बनने की प्रेरणा मिलेगी।

विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी.के. कौतू, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ.दिनकर प्रसाद शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. दीप पहलवान, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित कुमार शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय अध्यक्ष एवं डॉ. राजेन्द्र कुमार नेमा, प्रमुख अन्वेषक, राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना संयोजक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आर.के. नेमा, प्रमुख अन्वेषक, एन.ए.एच.ई.पी. ने कार्यक्रम का परिपेक्ष्य प्रस्तुत किया।

महत्वपूर्ण खबर:जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile