Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अमानक बीज एवं खाद प्रतिबंधित

16 जून 2021, रायपुर । अमानक बीज एवं खाद प्रतिबंधित –  कृषि विभाग द्वारा रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के निर्देशन में कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार दबिश देकर बीज, खाद और कीटनाशक औषधियों के सैम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। अब तक राज्य में बीज के आठ नमूने तथा उर्वरक के 16 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कृषि विभाग के अनुसार खरीफ सीजन 2021 में बीज के अब तक 1203 नमूने लिए गए हैं, जिसमें से 927 नमूनों का विश्लेषित किए जा चुके हैं, जबकि 276 नमूनों की जांच जारी है। उक्त नमूनों में 919 नमूने मानक स्तर के तथा 8 नमूने अमानक पाए गए है। इसी तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 825 नमूने विभिन्न संस्थानों से लिए गए हैं। जिसमें से 349 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 476 नमूनों की जांच जारी है। रासायनिक उर्वरकों के विश्लेषित सैम्पल में से 333 मानक स्तर के तथा 16 अमानक पाए गए हैं।

अमानक बीज एवं खाद के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम कीटनाशक औषधियों के गुणवत्ता को लेकर भी सजग है। अब तक 23 सैम्पल विभिन्न फर्मा से कलेक्ट किए गए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile