राज्य कृषि समाचार (State News)

मक्के के खेतों में स्लेशर से नरवाई प्रबंधन का सफल प्रयोग

21 नवंबर 2025, शिवपुरी: मक्के के खेतों में स्लेशर से नरवाई प्रबंधन का सफल प्रयोग – नरवाई प्रबंधन के प्रति किसानों में जागरूकता बढ़ाने हेतु जारी अभियान का सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में विकासखंड बदरवास के ग्राम पिरोट के प्रगतिशील किसान श्री विजय यादव ने उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने खेत में मक्का फसल कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों का प्रबंधन आधुनिक कृषि यंत्र स्लेशर के माध्यम से किया। इस पहल से जहां खेत की उर्वरता बनी रही, वहीं फसल अवशेष जलाने से होने वाले प्रदूषण से भी बचाव हुआ।

किसान श्री विजय यादव के इस प्रयास से प्रेरित होकर इसी ग्राम के अन्य किसान श्री राजकुमार यादव, श्री विवेक यादव एवं श्री सोनू यादव ने भी इस तकनीक को अपनाया और अपने खेतों में मक्का अवशेषों का वैज्ञानिक प्रबंधन किया। कृषि विभाग के नरवाई प्रबंधन जागरूकता अभियान के तहत यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement