Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण : श्री चौहान

प्रदर्शनियों से मिलेगी किसानों को नए कृषि यंत्रों की जानकारी

14 दिसम्बर 2022, भोपाल । किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण : श्री चौहान – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। विशेष प्रदर्शनियों से नवीनतम कृषि उपकरण और अद्यतन तकनीक से किसानों को अवगत करवाया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि किसानों के कल्याण के अधिकतम कार्य कैसे किए जाएँ, इसके लिए निरंतर चिंतन चल रहा है।

कृषक कल्याण प्राथमिकता

कृषक कल्याण प्राथमिकता है। इस कार्य में मुझे किसानों का सहयोग भी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिलों में ऐसी बड़ी प्रदर्शनियाँ भी लगाई जायेंगी, जिनमें आधुनिकतम कृषि उपकरणों का प्रदर्शन होगा। इनके अवलोकन से किसान प्रशिक्षित होंगे और कृषि कार्य को आसान बना सकेंगे। किसान बंधु नई कृषि तकनीक की जानकारी लेकर ‘आम के आम गुठलियों के दाम’ सिद्धांत पर अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री किसान गौरव सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में प्रदेश के जिलों से आए किसान बंधुओं ने भी हिस्सा लिया।

ट्रांसफार्मर अनुदान योजना पुन: शुरू होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक खेती का प्रशिक्षण भी किसानों को मिलना चाहिए। प्रदेश में प्राकृतिक कृषि को अपनाने में भी किसान रूचि व्यक्त कर रहे हैं। प्रदेश में किसानों से जुड़ी योजनाओं को  जमाने से एक या दो एकड़ राजस्व भूमि है और जिसमें वे कृषि कर रहे हैं तथा वे सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के हैं, उनके पुराने प्रकरण में पट्टा देने पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ट्रांसफार्मर के लिए अनुदान की योजना पूर्व सरकार ने बंद कर दी थी जिसे पुन: प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री खेत सडक़ योजना भी प्रारंभ होगी। इसके अलावा कपिलधारा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन होगा। किसानों के सुझाव पर आगामी बजट में किसानों के लिए आवश्यक राशि के प्रावधान होंगे। कार्यक्रम को किसान संगठन के अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह ने भी संबोधित किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें