Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर में अनोखा प्रयोग, मोटे अनाज से बच्चों ने बनाई राखी

21 अगस्त 2024, अलीराजपुर: अलीराजपुर में अनोखा प्रयोग, मोटे अनाज से बच्चों ने बनाई राखी – जिले में पीएम श्री स्कूल छकतला की बच्चियों ने इस बार राखी को लेकर अनोखा प्रयोग किया। स्कूल की बच्चियों ने मोटे अनाज की राखी बनाकर लोगों से मोटे अनाज को दैनिक आहार में अनिवार्य रूप से अपनाने का आग्रह किया । उक्त जानकारी  कृषि विज्ञान केेंद्र द्वारा दी गई ।

अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान सेकंडरी  एजुकेशन  श्री रामानुज शर्मा और प्राचार्य श्री छितुसिंह बामनिया ने बताया कि मोटे अनाज के प्रोत्साहन  लिए काम कर रहे डब्लू एच एच और डीएससी ने इस  विशिष्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया था । इसमें विद्यालय की 30 से अधिक बालिकाओं ने सहभागिता की। बच्चियों इसमें मोटे अनाज, जो विशेष रूप से जिले में होता है जिसमें देशी ज्वार बाजरा, रागी, भादी, बट्टी और कोदरी सम्मिलित थे, से  सुंदर राखियों  का निर्माण किया था।

कार्यक्रम में निर्णायक  कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख डॉक्टर राकेश यादव  द्वारा प्रतियोगिता  में  प्रथम पुरस्कार कु.सेना कक्षा 6टी, द्वितीय पुरस्कार कु. शिवानी पटेल कक्षा 8वीं एवं  तृतीय पुरस्कार के लिए कु. बायजा पराड़ कक्षा 10 वीं  को घोषित किया। प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए ।  आयोजकों ने मोटे अनाज को संपूर्ण पोषण आहार बताते हुए सभी से इसको दैनिक आहार बना का हिस्सा बनाने का अनुरोध भी किया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com